देश में आज कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें देश में शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों में सात फीसदी की गिरावट आई थी। परन्तु आज शनिवार को फिर से कोरोना के नए मामले सामने आए है।
बता दें भारत में आज शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। इसके अलावा एक्टिव केसों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज कोरोना के एक्टिव केस 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं।
शनिवार को 42 हुई मौतें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें शनिवार को 42 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं।
वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,83,0216 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।
220 करोड़ टीके लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





