देश में आज फिर कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 21,566 नए केस सामने आए हैं। वही , सक्रिय केस भी बढ़कर डेढ़ लाख के करीब पहुंच रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय कोरोना केस अब 1,48,881 हो गए हैं।
बुधवार की तुलना में आज सक्रिय केस में 3227 का इजाफा हुआ है। दैनिक संक्रमण दर 4.25 फीसदी दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान बीते 24 घंटे में 18,294 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





