Loading...

कोरोना के नए मामलों में 7 फीसदी की गिरावट, बीते 24 घंटे में आए 11,692 केस

Ankita • 21 Apr 2023 • 1 Min Read

देश में आज शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों में सात फीसदी की गिरावट आई है। बता दें गुरुवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या 12 हजार से अधिक थी, जबकि आज देश में 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा एक्टिव केसों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज कोरोना के एक्टिव केस 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं।

कल हुई थीं सबसे ज्यादा मौतें

बता दें शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। देश में सात महीने में सबसे ज्यादा मौतें (40) गुरुवार को हुई थीं।

वहीं, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,72,256 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।