दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिन देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पताल शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने 10 अप्रैल को झज्जर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में तैयारियों को परखने का निर्देश दिया था। चेन्नई के राजीव गांधी जनरल हॉस्पिटल में भी कोरोना महामारी की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गई, जिसका राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण भी किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





