लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, एक दिन में 19,893 नए मामले दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 4 अगस्त 2022 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में करीब 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,087,037 हो गई है। बुधवार को 17,135 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]