देश में कोरोना के मामलो में इन दिनों गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के 5,379 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,72,241 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 27 की मौत हुई है। अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,057 हो गई है। देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गए हैं।
दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,93,590 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.91 करोड़ टीकों की खुराक दी जा चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





