डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर जारी की चेतावनी
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,687 अधिक है।
वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,044 नए मामले सामने आए हैं और 18,301 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 56 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,660 लोगों की मौत हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर फिर जारी की चेतावनी
कोरोना वायरस महामारी ने फिर से सिर उठा लिया है। ढाई साल से कहर ढा रहे कोरोना वायरस के एक नए सब-वैरिएंट ने अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के इस सब-वैरिएंट को बीए.5 नाम से जाना जा रहा है। कई विशेषज्ञों ने इसे अब तक सबसे अधिक संक्रामक सब-वैरिएंट बताया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





