लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना को लेकर आज राहत, नए केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर में गिरावट

PRIYANKA THAKUR | 13 अगस्त 2022 at 11:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में आज कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते 24 घंटे में नए कोरोना केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर तीनों में गिरावट दर्ज की गई है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 4271 की गिरावट आई है। हालांकि बीते 24 घंटे में महामारी से 68 मौतें दर्ज हुई हैं।

शनिवार जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 15,815 नए संक्रमित मिले है। इस दौरान 20,018 मरीज कोरोना से उबर गए। देश में सक्रिय केस शुक्रवार की तुलना में और घटकर 1,19,264 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.36 फीसदी रह गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सक्रिय केस कुल केस की तुलना में घटकर 0.27 फीसदी हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 68 मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,996 हो गई है। इसी तरह कुल केस बढ़कर 4,42,39,372 हो गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]