देश में कोरोना को लेकर आज राहत है। बीते 24 घंटे की बात करे तो देश में 4043 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल केस बढ़कर 4,45,43,089 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 47,379 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15 और मौतें दर्ज की गई हैं।
इसके साथ ही कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,28,370 हो गया। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के मात्र 0.11 फीसदी है। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.71 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 648 कम हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





