HNN / सोलन
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोग इन दिनों वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोग डॉक्टर के पास जाने की जगह मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले रहे हैं। जब इन दवाइयों से भी लोग ठीक नहीं हो रहे हैं तो वह अस्पताल में जाकर अपना चेकअप करवा रहे हैं।
ऐसे में काफी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। मरीजों के लगातार पॉजिटिव आने से अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों बुखार, जुखाम, उल्टी और दस्त के रोजाना मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। जिसके चलते कोविड-19 का खतरा और ज्यादा पैदा हो रहा है। उन्होंने लोगों को खाने पीने में विशेष ध्यान और भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जब वह घर से बाहर निकले तो मास्क पहने।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





