Loading...

कोरोना वॉरियर पहुंचे विधानसभा, प्रदेश सरकार से नौकरी बचाने की करी मांग

PARUL • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमचाल प्रदेश में कोरोना काल में सरकार ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मियों को रखा गया था। जिनका कार्यकाल सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस कर्मियों के लिए टर्मिनेशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जिसके बाद सभी आउटसोर्स कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और प्रदेश सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी की।

वहीं कोरोना वॉरियर यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल में उन्होंने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें 30 सितंबर तक सेवा विस्तार दिया। लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। वह अपने परिवार का पालन पोषण इस नौकरी से ही करते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया गया था। लेकिन अब उनकी नौकरी खतरे में हैं। सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित में सेवा विस्तार नहीं दिया जाता तो वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स ने बेगानों की लाशों को भी कंधा दिया है। उसके बावजूद भी आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही।