लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, सक्रिय केसो में गिरावट

PRIYANKA THAKUR | 9 अगस्त 2022 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण में नए मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव आ रहा है। बीते 24 घंटे की बात की जाये तो इस दौरान मात्र 12,751 नए मामले मिले है। वहीं सक्रिय केस में भी गिरावट आई है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर भी 3.50 फीसदी दर्ज हुई।

अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 1,31,807 हैं। बीते 24 घंटे में 16,412 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 1,35,510 थी और 16,167 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह मंगलवार को नए मामलों व सक्रिय केस दोनों में गिरावट आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]