देश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, पिछले कुछ समय से दैनिक कोरोना मामले 20 हजार के आसपास ही बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 19,406 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19,928 लोग ठीक हुए हैं।
संक्रमण दर पांच प्रतिशत के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1,34,793 पहुंच गई। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 526649 पहुंच गई तो वहीं कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 43465552 पहुंच गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





