Loading...

कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर हुई…

PRIYANKA THAKUR • 2 Dec 2022 • 1 Min Read

कोरोना संक्रमण को लेकर देश में आज राहत की खबर सामने आई है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि 24 घंटे की अवधि में देश के सक्रिय कोविड-19 के मामले में 95 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

दरअसल, अप्रैल 2020 के बाद आज कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बता दें कि छह अप्रैल 2020 को कोरोना के 489 मामले सामने आए थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 275 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4, 672 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,624 लोगों की मौत हुई है।