देश में कोरोना के मामलो में तेजी से कमी आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,436 नए मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हो गई।
वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 86,591 हो गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक 4,37,93,787 लोग स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.22 फीसदी है, जबकि रिकवरी दर 98.59 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 4.15 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 फीसदी दर्ज की गई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





