Loading...

कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी बाइक लेकर फरार हुए चोर, मामला दर्ज

By Ankita Published: 5 Feb 2024, 3:54 PM | Updated: 5 Feb 2024, 3:56 PM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिर कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए है। पीड़ित बाइक मालिक मोहित धीमान पुत्र करतार चंद, निवासी गांव मुच्छाली, तहसील बंगाणा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दो फरवरी को ऊना कोर्ट में ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी। शाम को ड्यूटी समाप्त होने पर 5ः15 बजे वह घर लौटने के लिए पार्किंग में पहुंचा।

इस दौरान पाया कि पार्किंग परिसर में उसकी बाइक नहीं थी। उसने अपनी बाइक की हर जगह तलाश की परन्तु कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।