कोलंबो में भारी बारिश की वजह से रुका भारत-पाकिस्तान का मैच
एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के तीसरे मुकाबले में भारत की टक्कर पाकिस्तान से है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने अर्धशतक जड़ा।
रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 16.4 ओवर में 121 रन की साझेदारी हुई। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद शमी की जगह मौका मिला तो वहीं श्रेयस अय्यर की जगह केएल राहुल आए। दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला बारिश से धुल गया था। कोलंबो में भी बारिश का साया है। हालांकि, इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।