Loading...

कोलकाता दुष्कर्म-मर्डर मामले में भड़की जनवादी महिला समिति, नाहन में प्रदर्शन

Ankita • 22 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जनवादी महिला समिति ने वीरवार को नाहन में विराेध प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति से जुड़ीं महिलाओं ने खूब नारेबाजी की।

बस अड्डा परिसर नाहन में जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर के नेत़ृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

संतोष कपूर ने कहा कि अभी तक आरोपियों को खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जो सरकार के उदासनीय रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी संस्थानों में बेटियां महफूज नहीं हैं। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।

आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज देश के भीतर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य के इंस्टीटयूट यौन हिंसा के खिलाफ कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो महिला समिति आंदोलन और तेज करेगी।