Loading...

कोलर में गश्त के दौरान अफीम सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 6 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत कोलर में पुलिस ने दो युवकों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मेहरबान पुत्र इरफान निवासी आन्नद कौलोनी, वार्ड न0 13 नलके वाली गली यमुनानगर जिला यमुनानगर हरियाणा और 24 वर्षीय शाहरुख खान पुत्र गुलशेर निवासी गांव व डा. पुरुवाला कांशीपुर तह. पाँवटा साहिब जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम ईलाका हदूद में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम फॉरेस्ट बैरियर कोलर के पास पहुंची तो उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट कार (HR02AW-5166) में दो युवक अफीम लेकर धौलाकुआं से हरिपुरखोल की ओर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की और उक्त कार को जांच के लिए रोका।

इस दौरान जब उन्होंने जब गाड़ी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड के अन्दर से एक छोटा पारदर्शी पौलिथीन पैकट खुला मिला। जिसके अन्दर काले रंग का तरल नूमा पदार्थ बरामद हुआ। जब उस पैकेट की तलाशी ली गई तो उसमें 20 ग्राम अफीम पाई गई। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।