Loading...

कोलर रेंज में चयनित 14 वन मित्रों को जारी किए नियुक्ति पत्र

Shailesh Saini 15 Mar 2025 Edited 15 Mar Quick read

चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

वन मंडल नाहन के तहत आने वाली कोलर रेंज में चयनित 14 वन मित्रों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। रेंज आफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों से ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सभी दस्तावेज भी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी, जो फरवरी माह से शुरू हुई थी।

इसके बाद नवंबर माह में संबंधित एस.डी.एम. कार्यालयों में काउंसलिंग की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस प्रक्रिया के बाद अब वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं।