लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कोविड-19 के नए मामलों में आई भारी गिरावट, मौत का आंकड़ा…

PRIYANKA THAKUR | 2 सितंबर 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां पहले 24 घंटे में कोरोना के 15,000 से ज्यादा नए मामले सामने आते थे। तो वहीं इन दिनों 6000 से 7000 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, मौत के आंकड़े में भी इन दिनों गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में 21 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

तो वही, 6168 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,42,507 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]