Loading...

कोहरे के आगोश में समाया नाहन, हेडलाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे चालक

Ankita 19 Jan 2024 Edited 19 Jan 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्र नाहन, पावंटा और कालाअंब शुक्रवार की सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटे है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें सुबह के वक्त घने कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। धुंध के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को पेश आई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो रही है। घना कोहरा छाने से लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बढ़ते कोहरे के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है।

रोजमर्रा काम पर जाने वाले कामगारों, मजदूरों एवं जरूरी काम के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कोहरे के कारण सुबह से ही कई मीटर की दूरी तक कुछ भी साफ नजर नहीं आया। वहीं पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से घने कोहरे के बीच सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related Topics: