पूरा उत्तर भारत कोहरे में जकड़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ाने लेट है।
ये ट्रेनें हुई रद्द
ट्रेन नंबर 00109, 01513, 01543, 10544, 01547, 01548, 01549, 01550, 01605, 01606, 01607, 01608, 01609, 01610, 01617, 01618, 01620, 01623 व अन्य रद्द हुई है।
कल यहां बर्फबारी का अनुमान
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





