लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कौशल विकास में हिमाचल के इस जिले को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 12:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने मंडी जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग 2020-21 के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस’ अवार्ड से नवाजा है। मंडी को जिला कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। बता दें, इस अवार्ड के लिए पूरे देश के चुने गए श्रेष्ठ 30 जिलों में हिमाचल से केवल मंडी जिले का नाम चयनित हुआ था।

जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा। इस समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिले में अभिनव योजना के माध्यम से कौशल विकास परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। युवाओं के कौशल उन्नयन पर जोर दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]