क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा मतदाता को मतदान के प्रति किया जागरूक

Young-voters-made-aware-abo.jpg

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील कर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरयालता के उप-गांव बही में इन दिनों चल रही प्रतियोगिता में चुनाव के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनावों में 1 जून को अधिक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के सौजन्य से आयोजित तीसरे दिन की क्रिकेट प्रतियोगिता में जन-जन को मतदान का महत्व समझाया जा रहा है।

इस कड़ी में डोगरा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत खरयालता तलमेहडा के गांव बही मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को मतदान का महत्व बताया गया। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर के प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने अवश्य जाएं और अपने अभिभावकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट का महत्व है।

स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखने और देश के विकास में अपनी भागीदारी के लिए चुनाव के इस महापर्व में वोट देकर अपना योगदान अवश्य करें। डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर की ओर से आयोजित डोगरा क्रिकेट कप 2024 प्रतियोगिता में वन विभाग से रिटायर्ड डिप्टी रेंजर तिलक राज शर्मा, ग्राम पंचायत टकोली के उप प्रधान पंकज रणौत व दैनिक सवेरा टाइम्स तलमेहडा के पत्रकार अशवनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पहला मैच अंकी इलेवन और लक्की इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें अंकी इलैवन विजयी रहा। दूसरा मैच डोगरा 11और टकोली क्लब के बीच खेला गया। जिसमें डोगरा इलैवन विजयी रहा। स्थानिक ग्राम पंचायत प्रधान राकेश धीमान एवं ट्रस्ट के प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए सबसे मतदान अवश्य करने का आह्वान किया।

मुख्यातिथि रिटायर्ड डिप्टी रेंजर तिलकराज शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल युवाओं को देश हित में राष्ट्र को मजबूत करने में लगाना चाहिए। उन्होंने वनों को आग से बचाने के लिए युवाओं को भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वनों में किसी तरह की आगजनी की घटना होती है तो और विभाग को सूचित तुरंत सूचित करें। वहीं उप प्रधान पंकज रणौत ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजकों को बधाई देते हुए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी युवाओं के लिए किए जाने चाहिए।