क्रिकेट विश्व कप के लिए विदेशी टीमों का आगमन शुरू, आज धर्मशाला पहुंची बांग्लादेश की टीम
HNN/ धर्मशाला
क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार से विदेशी टीमों का आगमन शुरू हो गया है। 7 अक्तूबर को होने वाले पहले मैच के लिए बांग्लादेश की टीम मंगलवार दोपहर 3:00 बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डा पर पहुंची। इसके बाद टीम सीधे होटल रेडिसन ब्लू रवाना हुई।
बांग्लादेश की टीम में शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब रहेंगे।
वहीं, अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम 4 अक्तूबर को दोपहर 1:00 बजे गगल पहुंचेगी। धर्मशाला की पिच जहां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। वहीं स्पिनर भी इस पिच के उछाल से विकेट हासिल कर सकते हैं।