Loading...

क्रिकेट सब सेंटर चलेट में कल होंगे ट्रायल

PARUL 30 Mar 2024 Edited 30 Mar 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा संचालित क्रिकेट सब सेंटर चलेट के स्कॉलर स्टेयर स्कूल में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

यहां सत्र 2024-2025 के लिए 31 मार्च को सुबह 9:30 बजे ट्रायल लिया जाएगा। बीसीसीआई और एचपीसीए से प्रमाणित कोच सुनील शिकारा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि जो भी लड़के एवं लड़कियां 10 साल से लेकर 18 साल तक के क्रिकेट खेलने और सीखने के इच्छुक हैं, वह सभी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।