Loading...

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाएंगे आईपीएल को दो मुकाबले

Ankita • 27 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के 2 मैच खेले जाएंगे। धर्मशाला में पंजाब के चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ 2 मैच होंगे। आईपीएल के घोषित शेड्यूल में 5 मई को पंजाब पहले मैच में चेन्नई के साथ भिड़ेगा।

वहीं दूसरे मैच में 9 मई को पंजाब की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के साथ होगी। पहला मुकाबला 5 मई को शाम साढ़े तीन बजे शुरू होगा। जबकि, 9 मई वाला मैच रात को साढ़े सात बजे शुरू होगा।

शिखर धवन (गब्बर) की टीम धर्मशाला में धोनी व विराट की टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने उतरेगी। बड़े खिलाड़ियों की टीम के मैच धर्मशाला में होने को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।