Loading...

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस माह होगा भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच…

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर माह में भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश की तीन टी-20 मैचों की सीरीज का यह पहला मैच 6 अक्तूबर को शाम सात बजे खेला जाएगा।

धर्मशाला स्टेडियम अब अपने 15वें अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि एक साल के अंतराल के बीच धर्मशाला में यह सातवां अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा। धर्मशाला में अब तक 25 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 14 टी-20 मैच शामिल हैं।