लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी ने 10 आरोपियों के बैंक खाते किए सीज

Ankita | 21 नवंबर 2023 at 4:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

करोड़ों रुपए के क्रिप्टो करंसी स्कैम में संलिप्त आरोपियों पर एसआईटी की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में जांच टीम ने करीब 10 आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों को सीज कर दिया है। हालांकि मामले की जांच चली होने के चलते अभी एसआईटी के अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

छानबीन में मिले साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी आरोपियों की 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति को पहले ही सीज कर चुकी है। इसके साथ ही मुख्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी तैयार कर ली गई है, जिसे जल्द ही अदालत में पेश कर दिया जाएगा। पूरे घोटाले में सुभाष शर्मा के साथ ही सुखदेव, हेमराज और अभिषेक सहित एक-दो अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे में सभी को चार्जशीट में नामजद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सुनियोजित तरीके से पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया। इस मामले में अब तक 19 गिरफ्तारियां प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से की जा चुकी हैं जबकि कुछ भूमिगत हुए आरोपियों की धरपकड़ को लेकर संभावित स्थानों पर दबिशों का दौर जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]