क्रिप्टो करंसी स्कैम में एसआईटी की बड़ी कार्यवाही, ऊना निवासी एक आरोपी गिरफ्तार
HNN/ ऊना
करोड़ों रुपए के बहुचर्चित क्रिप्टो करंसी स्कैम में एसआईटी ने बड़ी कार्यवाही अमल में लाई है। क्रिप्टो करंसी स्कैम की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे भी होते जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, क्रिप्टो करेंसी मामले में एसआईटी ने ऊना में भी दो स्थानों पर दबिश दी है। ऊना निवासी एक आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। रक्कड़ कालोनी और गगरेट के ओयल गांव में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, बैंक डिटेल संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपियों में जेबीटी अध्यापक भी शामिल है। हमीरपुर में 21 विभिन्न ठिकानों एसआईटी ने दबिश दी है। एसआईटी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, बैंक डिटेल समेत अन्य संपत्तियों की जांच की है।
पुलिस विभाग और वन विभाग में सेवारत कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से भी पूछताछ की। भोलेभाले लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी में आरोपियों ने निवेश करवाया था। आरोपियों के पास आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां देखकर एसआईटी भी हैरान है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में 3-4 अन्य आरोपियों की एसआईटी को तलाश है। ऐसे में भूमिगत हुए आरोपियों की धरपकड़ को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।