Loading...

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सजने लगी पर्यटन नगरी मनाली, तैयारियां शुरू

SAPNA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मनाली

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार होने लग पड़ी है। होटल कारोबारियों की मानें तो इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा। हालांकि, प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस ना के बराबर है। बावजूद इसके क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पर्यटन नगरी मनाली के छोटे और बड़े सभी होटलों में एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है।

बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश के तमाम होटल अभी से ही क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बुक हो चुके हैं। होटलों में ठहरने वाले सैलानियों के लिए प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी और डीजे नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि होटलों में न्यू ईयर व क्रिसमस क्वीन चुनी जाएगी।

होटलों में ठहरे पर्यटकों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और बेस्ट कपल, न्यू ईयर व क्रिसमस क्वीन का चयन किया जाएगा। इस बार क्रिसमस पर होटलों में शत-प्रतिशत ऑक्युपेंसी की संभावना है। बताया कि मनाली में अधिकतर होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं।