Loading...

क्रिसमस से एक दिन पहले अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल

Ankita • 24 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मनाली

मौसम सुहावना होता देख मनाली प्रशासन से सैलानियों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल कर दी है। क्रिसमस से एक दिन पहले आज रविवार को मौसम साफ होने के बाद सभी प्रकार के वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए। बता दें पर्यटक अटल टनल से होकर सिस्सू और कोकसर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, मनाली से लाहौल घाटी के सिस्सू तक पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने सिस्सू में बर्फ के बीच ठंडी वादियों का आनंद लिया। वहीं पर्यटकों ने सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और माउंटेन बाइकिंग जैसे साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया।

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि रविवार से अटल टनल सभी पर्यटकों के लिए बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि अटल टनल पर पर्यटकों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। उन्होंने पर्यटकों व वाहन चालकों से आग्रह है कि वो सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं।