क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका पदों के लिए 18 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

By Shailesh Saini Published: 3 Mar 2026, 1:09 PM | Updated: 3 Mar 2026, 1:09 PM 1 min read

24 मार्च को साक्षात्कार, 12वीं व 10वीं पास महिला उम्मीदवार पात्र

हिमाचल नाऊन्यूज, नाहन,

बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत नाहन शहरी-2 के क्रेच केंद्र अप्पर स्ट्रीट (महलात की घाटी), नाहन शहरी-1 के मियां का मंदिर तथा नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 मार्च 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए।क्रेच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि क्रेच सहायिका के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है।

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना अनिवार्य है।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते

Tags: