क्रैश लैंडिंग के दौरान 62 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट की गई जान
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में फिर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां क्रैश लैंडिंग के दौरान एक पायलट की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय पैराग्लाइडर पायलट स्टोइको के रूप में हुई है। पायलट के शव को कब्जे में लेकर पालमपुर अस्पताल में रखवाया दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग की प्री वर्ल्ड प्रतियोगिता चली हुई है। तो देश-विदेश के कई प्रतिभागी भाग ले रहे है। इस दौरान स्टोइको ने भी बिलिंग स्थित टेक ऑफ पॉइंट से उड़ान भरी थी।
इसके बाद अचानक ही उनकी क्रैश लैंडिंग हो गई और वह बुरी तरह से जख्मी हुए। सूचना मिलते ही बीड़ से 20 सदस्यीय बचाव दल मौके पर पहुंचा परन्तु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।