लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्षत-विक्षत अवस्था में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, कटे हुए थे हाथ और….

PRIYANKA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के तहत आने वाले गांव करयाला में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दें कि यह शव 53 वर्षीय भगतराम का है जो 3 माह पहले लापता हुआ था। बता दें कि शव के हाथ और पैर कटे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति 30 नवंबर से लापता चल रहा था। हालांकि परिजनों द्वारा ठियोग थाने में व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने मामले में कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नही चल पाया। वही कल शिवरात्रि के दिन व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मृतक की बेटी ने कुछ लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]