Loading...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की मिली सुविधा

Ankita • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं को अब एक बड़ी सुविधा दी जा रही है। बता दें अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड होंगें। यह सुविधा शुरू होने से महिलाओं ने काफी राहत की सांस ली है।

बता दें अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब में 1,200 से 3,500 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। जांच के लिए आने वाली महिलाओं को विशेषज्ञ जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं।

ऐसे में अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण पहले मजबूरन महंगे दामों पर निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे थे। मगर अब समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल के कमरा संख्या 118 में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू हो गई है।