क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
HNN/ ऊना
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आठ वर्षीय बीमार बच्चे की मौत हो गई है। बता दें बच्चे की सांस की नली में कुछ फंस गया था। जिस कारण उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, ऊना के वार्ड सात निवासी प्रकुल बीते चार पांच दिनों से बीमार था।
परिजनों ने उसे ऊना के एक निजी शिशु रोग चिकित्सक से भी उपचार दिलाया, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार न हुआ। अचानक उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने उसे उपचार देना शुरू किया।
जांच में पता चला कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत है। इतने में टेस्ट आदि की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं कि परिजनों ने प्रकुल को जूस पिलाया। जूस पीते ही प्रकुल की हालत और गंभीर हो गई और चंद क्षण में उसने दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।