क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इस दिन लगेगा दिव्यांगता शिविर…
HNN/ कुल्लू
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 6 अप्रैल को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ. नरेश चंद ने दी है।
उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ. नीतीश कुमार व डॉ. नेहा वर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतुष्ट शर्मा, डॉ. अशोक कुमार आंख, नाक, गला, रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुमित वालिया, डॉ. दीपशिखा, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रावलीन कौर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेनजिंग मेंटोक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ऋचा शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने क्षेत्र के दिव्यांग लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।