क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इस दिन लगेगा दिव्यांगता शिविर….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 18 मई को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सक अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ. नरेश ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगता शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवा देंगे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगता शिविर में डॉ. कल्याण, डॉ. नेहा वर्मा व डॉ. नितीश कुमार एमडी मेडिसिन, डॉ. अशोक कुमार एमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुमित वालिया व डॉ. दीपशिखा एमएस अपनी सेवाएं देंगे।