लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चम्बा

परिवहन विभाग चम्बा द्वारा जिला मुख्यालय में ट्रांसपोर्टर्स के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने की। इस दौरान सीडैक की ओर से ईं वामसी कृष्णा और हेमंत वत्स भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने सभी वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेवारी है।

यातायात नियमों के पालन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। पुलिस अथवा परिवहन विभाग के चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियम वाहन चालकों, मालिकों सहित राहगीरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल जरूर पहुंचाएं। इससे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायल व्यक्ति की जिंदगी बचा कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग न करने, नशे में धुत होकर वाहन न चलाने सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर वामसी कृष्णा द्वारा वीएलटीडी और आपातकालीन बटन को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में महिलाओं एवं यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और आपातकालीन बटन लगाना अनिवार्य किया गया है। इससे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शिमला के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जाती है। आपातकालीन बटन दबाने से कंट्रोल कमांड सेंटर में अलार्म बजता है और मदद के लिए पुलिस तुरंत पहुंचती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]