Loading...

खंडहर बने मकान में मिला व्यक्ति का शव, कई दिन से था लापता

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के धमून में एक खंडहर मकान से बरामद शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त देवेंद्र सिंह (47) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी नेई नेटी, राजगढ़ के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि देवेंद्र कई दिन से लापता था। बीते दिन उसका शव धमून में एक खंडहर मकान के एक कोने में स्थानीय लोगों ने बरामद किया, जिसकी सूचना यशवंतनगर पुलिस चौकी को दी गई। मंगलवार को मृतक के भाईयों ने शव की शिनाख्त की।

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से परेशान था। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वे दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के शव के पास 100 रुपये का नोट, इस्तेमाल किए तंबाकू के पैकेट, बीड़ी के रैपर व आटे की एक खाली थैली बरामद की।

डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।