Loading...

खंड युवा स्वंयसेवी के लिए इच्छुक युवा इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita 21 Jun 2024 Edited 21 Jun 1 min read

HNN/ मंडी

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, मंडी दीप्ति वैद्य ने बताया कि वर्ष 2024-25 हेतू नोडल युवा मंडल योजना के अन्तर्गत विकास खंड करसोग व धर्मपुर में खंड युवा स्वंयसेवी का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवा स्वंय सेवी का करसोग व धर्मपुर विकास खंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है तथा विकास खंड से सम्बध रखने वाले इच्छुक युवा ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों जैसे साक्षरता अभियान, समाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए जागरूकता, राज्य व राष्ट्रहित के अभियान, युवाओं को ग्रामीण खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना मुख्यतः शामिल हैं।

उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि युवा स्वयंसेवियों को नोडल क्लब योजना के तहत मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवियों के चयन के लिए विभाग द्वारा एक समिति गठित की गई है।

दीप्ति वैद्य ने कहा कि इच्छुक पात्र युवा अपने आवेदन 25 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए स्वयंसेवी कार्यालय के दुरभाष नम्बर 01905-235524 पर संम्पर्क कर सकते है।