लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खड़ी गाड़ी को जाइलो ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 13…

PRIYANKA THAKUR | 13 जून 2022 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के गोहर में जाइलो ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार दो बच्चों समेत 13 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में चार घायलों को मंडी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जबाल गांव के समीप कमरुनाग देवता के मंदिर से दर्शन कर लौट रही जाइलो (HP74A-0415) कार अनियंत्रित होकर सड़क में खड़ी ऑल्टो (HP76-0619) कार से जा टकराई। जिसके बाद दोनों कारें खाई में जा गिरी। ऑल्टो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे है, जबकि जाइलो में सवार लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क मार्ग पर पहुंचाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जाइलो कार में सवार घायलों की पहचान भुंजला देवी (50 वर्षीय) निवासी जाहू , सुनील कुमार (59) निवासी जाहू, देवराज (43) निवासी खुलड्डा, प्रकाश चंद (56) निवासी मुंडखर, इंदु (25) निवासी जाहू, रिशू (29) निवासी जाहू, अभिषेक (26) निवासी जाहू, लीला देवी (88) निवासी चकमोह और रियांशु (3) निवासी भोरंज के रूप में हुई है।

वही ऑल्टो कार में सवार घायलों की पहचान भुवनेश्वर (43) निवासी समखेतर, सुषमा देवी (39) पत्नी भुवनेश्वर निवासी समखेतर, प्रज्ञा (11) पुत्र भवनेश्वर निवासी समखेतर, धृति शर्मा (6) निवासी समखेतर के रूप में हुई हैं। थाना प्रभारी गोहर देश राज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]