खड्ड किनारे से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 30 Apr 2023, 12:51 PM | Updated: 30 Apr 2023, 12:51 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव रेंटा खड्ड किनारे से व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय संदेश कुमार निवासी रेंटा (धवाला) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संदेश का शव रेंटा खड्ड किनारे पड़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बता दें मृतक एक ट्रैक्टर चालक था। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।