खड्ड के तेज बहाव में बही इनोवा गाड़ी, 8 की मौत, एक रेस्क्यू

By Ankita Published: 11 Aug 2024, 3:11 PM | Updated: 11 Aug 2024, 3:15 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के टाहलीवाल-माहिलपुर सड़क मार्ग पर एक गाड़ी जेजों खड्ड में बह गई। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है, जिनके शव भी बरामद हो गए है। इसके अलावा एक को रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा सभी लोग ऊना के देहलां गांव के रहने वाले हैं। हालांकि अभी शवों की पूरी शिनाख्त होना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक, सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव से पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था। सभी कुछ देर के लिए रुके।

तभी पीछे से आई एक हाइड्रा मशीन का चालक पानी को पार करने लगा तो इनोवा का चालक भी उसके पीछे चला। इस दौरान गाड़ी उफनते खड्ड में बह गई। इस हादसे में गाड़ी सवार सभी नौ लोग पानी में बह गए। उनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Tags: