Loading...

खड्ड को पार करते समय पानी में बहा 70 वर्षीय बुजुर्ग, मौत

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत खरकंडी में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बुजुर्ग उफनते खड्ड को पार करते हुए उसमें बह गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामलाल पुत्र लोभी राम निवासी गांव मलेटा डाकघर व तहसील श्री नैना देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाव के माध्यम से शव को झील से बाहर निकाल लिया है तथा शव को घर तक पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति सुबह करीब 8 बजे साथ लगते गांव में शादी सामारोह में जा रहा था। खड्ड को पार करते समय पानी का बहाव अधिक होने के चलते बुजुर्ग पानी के साथ बह गया। यह खड्ड गोबिंद सागर झील में मिलता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बुजुर्ग को झील से बाहर निकालकर घर पहुंचा दिया गया है। बता दें कि खड्ड पर पुल्ली न होने के चलते खरकड़ी पंचायत के चिल्ट,भटेड, कमांदवाली व संदोटी आदि गांवों के ग्रामीणों को रोजाना उफनते खड्ड पार करते हुए आना जाना पड़ता है।