लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खड्ड में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौके पर मौत, 2 जख्मी

Ankita | 26 जून 2024 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बोलेरो कैंपर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा महिला सहित 2 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक की पहचान राम लाल (48) निवासी मोलागी के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, चार लोग बोलेरो कैंपर (HP 25A-1850) में सवार होकर कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गानवी के पास गाड़ी चढ़ाई में आगे नहीं बढ़ पा रही थी और अचानक बैक होने लगी।

बोलेरो तेजी से बैक हुई और वह सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गानवी खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में राम लाल की मौके पर मौत हो गई व राधा देवी और चालक अर्जुन को चोटें आईं है। बगड़ू राम (43) सुरक्षित है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]