HNN/ धर्मशाला
प्रदेश में लगातार 36 घंटो से चल रही बारिश व खराब मौसम को देखता हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने 10 और 11 जुलाई को होने वाली बी फार्मेसी की काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है। अब बी फार्मेसी की पहले चरण की काउंसलिंग 17 और 18 जुलाई को होगी।
इसके अलावा छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विवि ने 10 और 11 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि को जल्द ही विवि द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
साथ ही तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पॉलिटेक्निक में रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख को 10 से बढ़ाकर 12 जुलाई कर दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





