Loading...

खरियलता पंचायत के वही व वडोआ के जंगलों में आग लगने से नजदीक लगते गांवों को हुआ खतरा

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले वन विभाग ब्लॉक तलमेहडा के रामगढ़ रेंज व ध्यूंसर वीट के जंगलों में सुलगती आग ग्रामीण आबादी की ओर बढ़ने लगी है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। घनी आबादी वाले गांव बड़ोआ, भलखूं,वही के जंगलों में 5 दिन पहले लगी आग अब तक सुलग रही है।

चीड़ के पेड़ों के विरोेजे से लगातार सुलग रही आग को बुझाने के प्रयास भी नाकाम साबित हो रहे हैं। बता दें कि रामगढ़ रेंज व ध्यूंसर वीट के जंगल में रविवार को आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग तलमेहडा ब्लॉक के वनरक्षक बृजेश राणा को दी।

विभाग की टीम फायर वाचर राकेश कुमार, गुलजारी लाल एवं ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जंगल को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया। वहीं मौके पर पहुंचकर ग्रामीण कुलतार चंद, मक्खन सिंह, शुभम कुमार, कमलदेव, जसो, कुलदीप सिंह, तरसेम लाल शर्मा, अजय कुमार सहित लोगों एवं महिलाओं ने सहयोग दिया।

ध्यानार्थ रहे कि इस इन जंगलों के साथ वही, मांजरू, टकोली, बड़ोआ, सरनोटी, चम्वोआ, चडोली, कोकरा, कठथोली, बुहाणा,ठठुंह में घनी आबादी है। अगर जंगलों में लगी आग यूं ही सुलगती रही तो आग से गांवों में भी काफी नुकसान पहुंच सकता है।

वन विभाग खुरबाई के रेंज अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि आग लगने पर उसे पर काबू पाया गया था। लेकिन विरोेजे के कारण आग सुलग रही है तो अब इन जंगलों में वन विभागीय टीम भेजी जा रही है, ताकि सुलग रहे जंगलों को पूर्णतया नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने आग बुझाने में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।